छत्तीसगढ़

सीपत शासकीय कॉलेज में वार्षिकोत्सव आज , विधायक दिलीप लहरिया होंगे मुख्य अतिथि, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजेगा मंच , क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को मिलेगा सम्मान

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। शिक्षा, संस्कृति और युवा प्रतिभाओं के संगम का साक्षी बनने जा रहा है शासकीय मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय, सीपत, जहां आज 13 फरवरी, शुक्रवार को प्रात: 11 बजे से वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित आयोजन को लेकर महाविद्यालय परिसर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है।समारोह में क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि मस्तूरी विधायक श्री दिलीप लहरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति विद्यार्थियों के उत्साह को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्री राजेंद्र धीवर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री चंद्रप्रकाश सूर्या, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती सोनवानी, जनपद सभापति श्री मनोज खरे, तथा सीपत सरपंच श्रीमती मनीषा योगेश वंशकार भी शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँगे। वार्षिकोत्सव के अवसर पर महाविद्यालयीन छात्र छात्राएँ अपनी बहुमुखी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते हुए नृत्य, गीत, नाटक, लोकसंस्कृति आधारित प्रस्तुतियाँ और रचनात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। ये प्रस्तुतियाँ न केवल मनोरंजन का माध्यम होंगी, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और युवाओं की सृजनात्मक सोच का भी सशक्त प्रदर्शन करेंगी।

मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान

समारोह का एक प्रमुख आकर्षण होगा वार्षिक शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह। इस अवसर पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। महाविद्यालय परिवार का मानना है कि वार्षिकोत्सव केवल मनोरंजन का मंच नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक अभिव्यक्ति को निखारने का सशक्त अवसर है। इस आयोजन के माध्यम से महाविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और सांस्कृतिक चेतना के अपने उद्देश्य को भी साकार करता है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव शंकर खेर ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को पहचान देने का मंच है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अग्रणी हैं। यह समारोह उनके उत्साह और परिश्रम को सम्मानित करने का अवसर है। उन्होंने क्षेत्रवासियों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील भी की।

Related Articles

Back to top button