देश / विदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन किया

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के शेष हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया। इसके साथ ही 82.15 किलोमीटर लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर आम जनता के लिए शुरू हो गया है। परियोजना की कुल लागत लगभग 30,274 करोड़ रुपये बताई गई है।
यह कॉरिडोर करीब 82.15 किलोमीटर लंबा है, जिसमें लगभग 70 किमी एलिवेटेड और 12 किमी भूमिगत ट्रैक शामिल है। उद्घाटन के मौके पर योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम और जयंत चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद वे मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो में सफर कर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छात्रों और अधिकारियों से बातचीत भी की। बताया गया कि इस विशेष यात्रा में कुल 17 लोग शामिल रहे, जिनमें पांच स्कूली बच्चे, चार एमबीबीएस छात्र, पांच सफाईकर्मी और तीन युवा उद्यमी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button