बजट में महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ का प्रावधान
अबूझमाड़-जगरगुंडा में बनेंगी एजुकेशन सिटी

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश का 25वां और साय सरकार का तीसरा बजट पेश किया। इस बार बजट ‘संकल्प’ थीम पर आधारित बताया गया है।
बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया है। सरकार ने महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ का प्रावधान किया है। वित्त मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि यह राशि प्रदेश की माताओं और बहनों को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से निर्धारित की गई है।
वित्त मंत्री ने घोषणा की कि अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी स्थापित की जाएंगी। दोनों परियोजनाओं के लिए 100-100 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
एजुकेशन सिटी में प्राथमिक शाला से लेकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आईटीआई, प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास, शिक्षक छात्रावास सहित समग्र शैक्षणिक ढांचा विकसित किया जाएगा।
सरकार का दावा है कि इस पहल से दूरस्थ और आदिवासी अंचलों में शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच दोनों में व्यापक सुधार होगा।
इस सरकार का तीसरा बजट है जो प्रदेश की 3 करोड़ जनता के सामाजिक तथा आर्थिक विकास के लिए समर्पित है। पिछले दो वर्षो ं में हासिल विकास की गति को यह बजट और तेज करने तथा छत्तीसगढ़ अंजोर, 2047 के लक्ष्यों की दिशा में आगे बढऩे के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया।



