देश / विदेश
सुनेत्रा पवार को 25,000 करोड़ रुपये के घोटाले में बड़ी राहत

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक से जुड़े कथित 25,000 करोड़ रुपये के घोटाले में पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को बड़ी राहत मिली है। मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्थिक अपराध शाखा की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर ली है और सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की आपत्ति याचिका और प्रवर्तन निदेशालय की हस्तक्षेप याचिका को खारिज कर दिया है। यानी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा समेत 70 से ज्यादा लोगों को क्लीन चिट मिल गई है।
ये मामला एमएससी बैंक में 25,000 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़ा है। आरोप है कि 2007 से 2011 के बीच बैंक के तत्कालीन संचालक मंडल ने नियमों की अनदेखी करते हुए शक्कर मिलों को लोन दिया था।



