छत्तीसगढ़

जिले के शासकीय पॉलिटेक्निक में पूल कैंपस प्लेसमेंट कैंप में ए.पी.एल. अपोलो जैसे नामी कंपनी में 11 छात्रों का चयन

जिले एवं शासकीय पॉलिटेक्निक संस्थान के लिए गर्व का विषय

गरियाबंद, 03 मार्च। जिले के शासकीय पॉलिटेक्निक में 02 मार्च को संस्था परिसर में पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। यह प्लेसमेंट ड्राइव प्रतिष्ठित कंपनी एपीएल अपोलो बिल्डिंग प्रोडक्ट लिमिटेड द्वारा संचालित किया गया। इस आयोजन में गरियाबंद, महासमुंद तथा धमतरी जिलों के विभिन्न पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई संस्थानों से कुल 48 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 11 विद्यार्थियों का चयन कंपनी द्वारा किया गया। चयनित विद्यार्थियों में 6 डिप्लोमा तथा 5 आईटीआई के विद्यार्थी शामिल हैं।
संस्थान के प्राचार्य श्री काजल रॉय ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार के रोजगारपरक आयोजन संस्थान में आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास है कि जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थी इन अवसरों का लाभ उठाएँ, अधिक संख्या में सहभागिता करें और तकनीकी शिक्षा के माध्यम से उपलब्ध हो रही सुविधाओं एवं अवसरों का अधिकतम उपयोग करें। उन्होंने आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी अधिकारियों, स्टाफ और सहभागी संस्थानों के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी शैलेंद्र खरे ने अपने संदेश में कहा कि प्लेसमेंट केवल नौकरी प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि उज्जवल भविष्य की ओर आगे बढऩे का एक सशक्त अवसर है। प्लेसमेंट के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए प्रतिष्ठित संस्थानों में रोजगार के द्वार खुलते हैं, उन्हें पेशेवर वातावरण से सीधे जुडऩे का अनुभव प्राप्त होता है, जिससे उनके कौशल में निखार आता है और आत्मविश्वास मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि यह अनुभव विद्यार्थियों को समाज एवं अपने समकक्ष साथियों के बीच एक विशिष्ट और प्रभावशाली पहचान स्थापित करने में सहायक होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्लेसमेंट गतिविधियों में भाग लें और उपलब्ध अवसरों का पूर्ण लाभ उठाएँ। संस्था परिवार की ओर से सभी चयनित विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

Related Articles

Back to top button