छत्तीसगढ़

भागवत ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए ब्रह्मानंद साहू

नवापारा राजिम। ग्राम हसदा में श्रीमती गीता देवी – रमाशंकर साहू सेवानिवृत्त प्रधान पाठक के द्वारा अपने पूर्वजों की याद में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसके कथा वाचक महामंडलेश्वर संत सिया गोवर्धन शरण व्यास जी महाराज सीरकट्टी आश्रम कुटेना वाले हैं।
उक्त कार्यक्रम में कथा श्रवन हेतु एक साथ दो विधायकों का आगमन हुआ भाटापारा विधायक इंद्रा साव एवं अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू। संयोगवश इस क्षेत्र में दोनों विधायक तीन वर्षों में तीन बार एक साथ कार्यक्रम में शामिल हुए जहां तीनों बार बरसात हुई है। (इससे पहले ब्रम्हानंद साहू के यहां दो बार पिताजी के बरसी एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम में साथ आना हुआ था)। इस कार्यक्रम में ब्रह्मानंद साहू सभापति जनपद पंचायत अभनपुर, रिटायर्ड एसडीओ डॉ डी आर साहू, रामकुमार हिरवानी ज्ञान यज्ञ का लाभ लेने पहुंचे एवं आयोजक परिवार को इस पुनीत कार्य हेतु धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button