राजधानी

भीषण गर्मी की चपेट में छत्तीसगढ़

रायपुर। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोगों का घरों से निकला दूभर हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार धमतरी राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी रायपुर में भी पारा 44 डिग्री के ऊपर पहुंचने से लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग का हीट वेव अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों के लिए हीट वेव अलर्ट जारी किया है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है। लोगों को पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों ने खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की चेतावनी दी है।

Related Articles

Back to top button