राजधानी

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय संस्था लायंस क्लब की 5 डिस्ट्रिक्ट की मल्टिपल कॉन्फ्रेंस का आयोजन इंदौर के संगीत कला अकादमी हाल विजय नगर में किया गया। यहाँ साल भर किए गए बेहतर कार्यों के लिए प्रत्येक डिस्ट्रिक्ट के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
डिस्ट्रिक्ट 3233-सी से शहर की लायन मधु यादव को एल सी.आई एफ डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर को अपने डिस्ट्रिक्ट से सबसे ज्यादा डोनेशन करवाने के लिए यह सम्मान दिया गया द्य मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन लायन मनीष शाह ने सभी को अवॉर्ड दिया, और कार्यों की सराहना की। अभी तक डिस्ट्रिक्ट से 75 लायन सदस्यों ने (एक हज़ार डॉलर प्रति सदस्य) इंटरनेशनल को डोनेशन दिया है।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विजय अग्रवाल,लायन तिलोक बरडिया रायपुर, बिलासपुर कोरबा से लगभग 50 सदस्य और पूरे मल्टिपल से 1600 सदस्य आयोजन में शामिल हुए । आयोजन में इंदौर के लायन कुलभूषण मित्तल इंटरनेशनल डायरेक्टर के लिए चयनित हुए।

Related Articles

Back to top button