देश / विदेश

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। तमाम कयासों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को अपना इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल थावरचंद गहलोत बेंगलुरु में नहीं हैं। ऐसे में सिद्धारमैया ने अपना इस्तीफा राज्यपाल कार्यालय को भेजा है। गहलोत पारिवारिक कारणों से बुधवार रात करीब 10:30 बजे अपने गृह नगर इंदौर रवाना हुए थे। उनकी वापसी की उड़ान अभी तक बुक नहीं हुई है।
सिद्धारमैया के इस्तीफा देने से पहले उन्होंने गुरुवार सुबह बेंगलुरु स्थित मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट के सभी सदस्यों को नाश्ते पर बुलाया था, जिसमें कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी शामिल थे। इस दौरान सिद्धारमैया और शिवकुमार ने एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाया और शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर भी छुए। नाश्ते पर कांग्रेस कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला को भी आमंत्रित किया गया था। इसके बाद सिद्धारमैया ने इस्तीफा दिया है।

Related Articles

Back to top button