अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
30 पाव देसी शराब जब्त, गैरजमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज
मुंगेली, 30 मई। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग ने पथरिया क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सहायक आबकारी अधिकारी श्री रविन्द्र पाण्डेय ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम छिन्दभोग में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी महेंद्र के मकान की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 30 पाव देसी प्लेन मदिरा (कुल 5.4 बल्क लीटर) बरामद की गई, जिसे आबकारी विभाग ने जब्त कर लिया। मामले में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत गैरजमानती अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई में पथरिया वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्री अमित शाह, आबकारी आरक्षक लक्ष्मी प्रसाद खांडे एवं रविन्द्र क्षत्री शामिल रहे।



