देश / विदेश

लखनऊ कोचिंग इंस्टीट्यूट में भीषण आग से 14 की मौत

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की पुष्टि

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में सोमवार को लगी भीषण आग लगी जिसमें अब तक 14 लोगों की मौत बताई गई है। इसकी पुष्टि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की। मरने वालों में ज्यादातर छात्र शामिल हैं। घटना स्थल पर बचाव कार्य तेजी से जारी है।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने कहा, ‘लखनऊ में अग्निकांड की चपेट में कुछ बच्चे हैं, जिसमें कुछ की दुखद मौत हुई है। प्रशासन राहत कार्यों में लगा हुआ है।’ उन्होंने फौरन लखनऊ रवाना होने की जानकारी दी और कहा कि वे पीडि़त परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त करने के साथ-साथ घटना की गहराई में जाकर दोषियों को सजा दिलाएंगे। उन्होंने यूपी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और अपर मुख्य सचिव गृह को मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे से काफी भावुक नजर आए। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया, ‘कुल 13 बच्चों को बाहर निकाला गया है, जिन्हें तुरंत अस्पताल भेज दिया गया। यह एक बड़ी घटना है। अंदर धुआं भरा हुआ है। लकड़ी के बहुत सारे फर्नीचर के कारण धुआं इतना घना है कि कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा। फायर ब्रिगेड की टीमें अंदर काम कर रही हैं। एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। ‘

Related Articles

Back to top button