राजधानी

प्रशांत भागवत ‘सरोना रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति’ में सदस्य मनोनीत

रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ के उपाध्यक्ष एवं यश मोबाइल के संचालक प्रशांत भागवत को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर), रेल मंडल रायपुर द्वारा ‘सरोना रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति’ में सदस्य मनोनीत किया गया है।
उनकी इस दोहरी उपलब्धि एवं नई जिम्मेदारी पर कैट, महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ, स्थानीय व्यवसायियों एवं मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। प्रशांत भागवत ने इस नियुक्ति के लिए रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे यात्रियों की सुविधाओं, स्टेशन के विकास और व्यापारी वर्ग से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।

Related Articles

Back to top button