छत्तीसगढ़

सेमरमथानी मोड़ पर बस हादसे में 6 की मौत, 40 से अधिक घायल

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़-केल्हारी मुख्य मार्ग स्थित सेमरमथानी मोड़ के पास घटित भीषण बस दुर्घटना ने पूरे अंचल को झकझोर कर रख दिया है। अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई यात्री बस के इस दर्दनाक हादसे में अब तक 6 लोगों की असामयिक मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 40 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मनेंद्रगढ़ जिला अस्पताल सहित जहां भी मरीज भर्ती हैं, वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें त्वरित, नि:शुल्क व समुचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। गंभीर मरीजों को तत्काल उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर करने की व्यवस्था भी चाक-चौबंद किया गया है।

Related Articles

Back to top button