देश / विदेश

गूगल पर जुर्माने के बाद ट्रंप ने यूरोपीय संघ को टैरिफ की धमकी दी

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ (ईयू) पर और टैरिफ यानी शुल्क लगाने की धमकी दी है। यह बयान तब आया जब यूरोपीय संघ ने गूगल पर 2.95 अरब यूरो (करीब 3.47 अरब डॉलर) का जुर्माना लगाया। यह जुर्माना गूगल पर एकाधिकार (मोनोपॉली) कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप में लगाया गया है।
यूरोपीय संघ के फैसले के तुरंत बाद ट्रंप ने शुक्रवार को अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर कहा, यूरोप ने आज एक और बड़ी अमेरिकी कंपनी, गूगल पर 3.5 बिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है। यह पैसा असल में अमेरिका में निवेश और नौकरियों पर खर्च हो सकता था। लेकिन, अब वह छीन लिया गया है। यह बहुत ही गलत है और अमेरिकी जनता इसे सहन नहीं करेगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, मेरी सरकार ऐसी भेदभावपूर्ण कार्रवाइयों को सहन नहीं करेगी। अगर यूरोप अमेरिकी कंपनियों पर इस तरह के अनुचित जुर्माने लगाता रहा, तो मैं ‘धारा 301‘ के तहत कार्रवाई शुरू करने के लिए मजबूर हो जाऊंगा, ताकि इन जुर्मानों को रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button