छत्तीसगढ़राजधानी

केबिनेट इंस्टालेशन एवं प्रथम केबिनेट मीटिंग व्योम का आयोजन रोजवे रिसार्ट में संपन्न

रायपुर। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233-सी की प्रथम केबिनेट मीटिंग व्योम का आयोजन रोजवे रिसॉर्ट में किया गया द्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन पंकज मेहता अहमदाबाद विशेष अतिथि लायन शरद मेहता इंदौर ,लायन जे पी सिंह जौहर भोपाल लायन विनोद वर्मा नागपुर थे।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ विजय अग्रवाल, और उनकी केबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब रायपुर वेस्ट द्वारा आयोजित किया गया। लायन ईश्वर अग्रवाल ,लायन प्रेम प्रकाश शर्मा, लायन अजय अग्रवाल, लायन राजेश खेमका, लायन अनिल गर्ग, लायन सुभाष अग्रवाल, लायन कमल अग्रवाल सहित अन्य सदस्य ने विशेष सहयोग किया।
सभागार में 30 लायन सदस्यों ने लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन में 1 हजार डॉलर प्रति सदस्य ने जरूरत मंद लोगों की सहायता के लिए डोनेशन दिया द्यडोनेशन देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। सभागार में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्लब से 300 सदस्य शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button