छत्तीसगढ़

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर दावेदारी कल से शुरू, सीपत में होगी कांग्रेस की अहम बैठक

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं से होगा विचार विमर्श, संगठन सृजन अभियान को मिलेगी नई दिशा

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के मार्गदर्शन में संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस की अहम बैठक कल रविवार शाम 5 बजे स्थानीय विश्रामगृह में आयोजित की जाएगी।
इस बैठक में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी एवं पर्यवेक्षक भागवत साहू विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसजनों और कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श कर ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने रणनीति बनाई जाएगी. इच्छुक कांग्रेसजन ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए अपना बायोडाटा प्रस्तुत कर दावेदारी पेश कर सकते हैं। यह जानकारी वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने दी।

Related Articles

Back to top button