छत्तीसगढ़

मस्तूरी विधानसभा को 2.26 करोड़ की सौगात, हर गांव में पहुंचेगी तरक्की की रोशनी

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिली है। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री दिलीप लहरिया जी के सतत प्रयासों से मंडी निधि से कुल 2.26 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। इस राशि से विभिन्न ग्राम पंचायतों में सीसी रोड और सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जाएगा। विधायक श्री लहरिया ने कहा कि मेरे लिए राजनीति सेवा का एक माध्यम है। मस्तूरी विधानसभा का हर गांव बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित हो, यही मेरा संकल्प है। जनता की जरूरतों के अनुसार भेजे गए प्रस्तावों को मंडी बोर्ड ने स्वीकृति दी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होंगे और क्षेत्रवासियों को सीधे लाभ मिलेगा।

स्वीकृत कार्य और राशि का विवरण

1. ग्राम पंचायत मस्तूरी – पुल से पब्लिक स्कूल की ओर सीसी रोड निर्माण, 4.53 लाख।

2. ग्राम पंचायत बेलटुकरी- मेन जैतखाम से मेन रोड तक सीसी रोड निर्माण, 19.80 लाख।

3. ग्राम पंचायत पचपेड़ी- मनसा राम के घर से बिकाऊ के घर होते हुए गधिया तालाब की ओर सीसी रोड निर्माण, 14.09 लाख।

4. ग्राम पंचायत डगनिया-पुंतु टंडन के घर से महादेव घाट तक सीसी रोड निर्माण, 13.51 लाख।

5. ग्राम पंचायत चकरबेड़ा- विरेन्द्र टंडन के पोल्ट्री फार्म से किरानु के खेत, ग्राम थेम्हापार तक सीसी रोड निर्माण, 12.81 लाख।

6. ग्राम पंचायत केवटाडीह टांगर-सोना बाई के घर से किशन के खेत तक सीसी रोड निर्माण, 19.80 लाख।

7. ग्राम पंचायत लिमतरा-सुरेश धीरज के घर से दूजराम केवट के घर तक सीसी रोड निर्माण, 6.45 लाख।

8. ग्राम पंचायत दर्राभाठा- पुटवाडीह से दवनडीह पहुँच मार्ग सीसी रोड निर्माण, 11.91 लाख।

9. ग्राम पंचायत पाराघाट-माताचौरा से मुक्तिधाम तक सीसी रोड निर्माण, 11.91 लाख।

10. ग्राम पंचायत कुटेला- सतनाम मेला ग्राउंड के पास सामुदायिक भवन निर्माण, 15.90 लाख।

11. ग्राम पंचायत महमंद- रजक समाज मोहल्ले के पास सामुदायिक भवन निर्माण, 15.90 लाख।

12. ग्राम पंचायत मस्तूरी – गुरुबालक दास मेला परिसर में सामुदायिक भवन निर्माण, 15.90 लाख।

13. ग्राम पंचायत लोहर्सी- जय स्तंभ चौक, जिला सहकारी बैंक के पास सामुदायिक भवन निर्माण, 15.90 लाख।

14. ग्राम पंचायत बहतरा-जय स्तंभ के पास सामुदायिक भवन निर्माण, 15.90 लाख।

15. ग्राम पंचायत मानिकचौरी-साहू मोहल्ला में सामुदायिक भवन निर्माण, 15.90 लाख।

16. ग्राम पंचायत झलमला-मस्जिद के पास सामुदायिक भवन निर्माण, 15.90 लाख।

क्षेत्रवासियों ने इसे मस्तूरी के लिए ऐतिहासिक सौगात बताया और विधायक श्री लहरिया का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button