देश / विदेश

सुप्रीम कोर्ट में हंगामा: सीजेआई बी.आर. गवई पर वकील ने फेंका जूता…

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट परिसर में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) बी.आर. गवई पर एक वकील ने जूता फेंकने की कोशिश की। हालांकि, यह जूता उन तक पहुंचने से पहले ही गिर गया। सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया।
आरोपी की पहचान राकेश किशोर के रूप में हुई है, जो पेशे से वकील है। बताया जा रहा है कि जूता फेंकने से पहले उसने जोर से चिल्लाते हुए कहा — सनातन का अपमान नहीं चलेगा।
घटना के दौरान कोर्ट कक्ष में पूरी कार्यवाही चल रही थी। जूता फेंके जाने के बावजूद सीजेआई गवई पूरी तरह शांत रहे और उन्होंने अदालत में मौजूद लोगों से कहा कि इस तरह की घटनाओं से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। आप लोग अपनी दलीलें जारी रखें।
उनके इस संयमित रुख की पूरे न्यायिक समुदाय में सराहना की जा रही है।

आरोपी से पूछताछ जारी
घटना के बाद आरोपी वकील राकेश किशोर को कोर्ट स्टाफ ने काबू में कर पुलिस को सौंप दिया। मौके पर नई दिल्ली जिले के डीसीपी देवेश माहला और सुप्रीम कोर्ट सुरक्षा डीसीपी जितेंद्र मनी भी पहुंचे। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button