देश / विदेश

पीएम मोदी ने किया नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन

मुंबई । मुंबई को अपना दूसरा एयरपोर्ट मिल गिया। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार मौजूद रहे। यह डीबी पाटिल नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई मेट्रो की लाइन-3 (एक्वा लाइन) के अंतिम चरण का भी उद्घाटन किया।

इस हवाई अड्डे से अक्तूबर के अंत तक टिकटों की बिक्री शुरू होने की संभावना है। इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ानें इस हवाई अड्डे से यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगी। प्रधानमंत्री 8 व 9 अक्तूबर को महाराष्ट्र में रहेंगे और इस दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे।

Related Articles

Back to top button