रायपुर, 06 नवम्बर। छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग द्वारा बलौदाबाजार-भाटापरा जिल के विकासखण्ड-कसडोल की मटिया नाला में स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 36 लाख 60 हजार रूपए स्वीकृत कए गए है। योजना से निस्तारी, भूजल संवर्धन, पेयजल, आवागमन एवं कृषकों द्वारा स्वयं के साधन से 50 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजना के कार्य पूर्ण कराने मुख्य अभियंता, महानदी गोदावरी कछार, जल संसधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
Related Articles
Check Also
Close



