छत्तीसगढ़

सीपत में शुरू हो रही ‘सुनील आईएएस एकेडमी’ — अब बड़े सपनों को मिलेगी नई उड़ान!

9 नवंबर को सीपत सामुदायिक भवन में मेगा सेमिनार का आयोजन , 10 नवंबर से कक्षाओं की शुरुआत

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन से संवरेंगे सपने

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। सीपत क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं के लिए अब प्रशासनिक सेवाओं तक पहुंचने का सपना और आसान होने जा रहा है। सीपत विश्रामगृह के पास 10 नवंबर से ‘सुनील आईएएस एकेडमी’ की शुरुआत की जा रही है, जहां यूपीएससी, सीजीपीएससी, सीजीव्यापम, रेलवे, बैंक, एसएससी, सीजीटीईटी, एसईटी, एसईटी, एडीओ, पटवारी, पुलिस और शिक्षक भर्ती जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। एकेडमी के शुभारंभ से पहले 9 नवंबर को दोपहर 12 बजे सीपत सामुदायिक भवन में मेगा सेमिनार का आयोजन रखा गया है, जिसमें जिले व राज्य के जाने-माने प्रशासनिक अधिकारी और शिक्षाविद शामिल होंगे।

ये होंगे सेमिनार के विशेष अतिथि

सेमिनार के मुख्य अतिथि के रूप में वित्त विभाग रायपुर के संयुक्त संचालक विजय कुमार पांडेय शिरकत करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में मस्तूरी एसडीएम प्रवेश पैकरा, गुरुकुल ढ्ढ्रस् के संचालक बृजेंद्र शुक्ला, सीपत तहसीलदार सोनू अग्रवाल, छग अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी रायपुर से अरविंद महिलांगे, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर और जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अरुणा चंद्रप्रकाश सूर्या शामिल रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीपत सरपंच श्रीमती मनीषा योगेश वंशकार करेंगी।

युवाओं को लक्ष्य साधने की दिशा

एकेडमी के संचालक सुनील निर्मलकर ने बताया कि इस संस्था का उद्देश्य ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों के उन विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग देना है, जो शहरों तक नहीं जा पाते पर उनमेआईएएस, पीसीएस, पीसीएस, बैंक या पुलिस अधिकारी बनने की प्रबल इच्छा होती है।
उन्होंने कहा, अब सीपत और आसपास के विद्यार्थियों को तैयारी के लिए बिलासपुर या भिलाई नहीं जाना पड़ेगा। हम यहां शहरों के अनुभवी शिक्षकों को लेकर आ रहे हैं, ताकि हर छात्र को समान अवसर मिल सके।एकेडमी में बिलासपुर और भिलाई से आए 15 वर्षों के अनुभव वाले विशेषज्ञ शिक्षक कक्षाएं लेंगे। तैयारी में शिक्षक उमेश डहरिया, धनंजय कुमार, नूतन साव सहित पूरी टीम जुटी हुई है।

सेमिनार में क्या खास रहेगा

सेमिनार में विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी के ट्रिक्स, स्ट्रेटेजी और सफलता के रहस्य बताए जाएंगे। प्रतिभागियों को प्रशासनिक अधिकारियों से सीधा संवाद का मौका मिलेगा। साथ ही एकेडमी की फीस स्ट्रक्चर, बैच टाइमिंग और कोर्स की रूपरेखा की जानकारी दी जाएगी।

संचालक सुनील ने की अधिक से अधिक विद्यार्थियों को सेमिनार से जुडऩे की अपील

संचालक सुनील निर्मलकर ने सीपत, मस्तूरी, जांजगीर, सकरी और आसपास के विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस मेगा सेमिनार में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों, ताकि अपने सपनों को हकीकत में बदलने की दिशा में पहला कदम बढ़ा सकें। ‘सुनील आईएएस एकेडमी’ सीपत — जहाँ हर सपने को मिलेगा संबल, और हर अभ्यर्थी को मिलेगा मंजि़ल तक पहुँचने का आत्मविश्वास!

Related Articles

Back to top button