छत्तीसगढ़राजधानी

मुंबई-पुणे से दो अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार

राजधानी में लाखों की साइबर ठगी की थी

रायपुर । ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर रेंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग साइबर ठगी मामलों में मुंबई और पुणे से दो अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी बैंक अधिकारी और आम नागरिकों को फिक्स डिपॉजिट और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर करोड़ों की ठगी में लिप्त थे।
प्रार्थी आशुतोष कुमार, मैनेजर, भारतीय स्टेट बैंक (रामसागरपारा शाखा, रायपुर) ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्हें बड़ी राशि फिक्स डिपॉजिट कराने के बहाने ठगा गया। इस पर थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 231/25 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
तकनीकी जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सरफराज अंसारी (20 वर्ष), निवासी कुशीनगर, उत्तर प्रदेश की पहचान की। वह घटना के बाद पुणे, महाराष्ट्र में छिपा हुआ था। रायपुर रेंज साइबर थाना की टीम ने पुणे में रेड कर आरोपी को गिरफ्तार किया और ठगी की पूरी राशि (17.82 लाख) को फ्रीज कर पीडि़त को वापस कराया गया।

Related Articles

Back to top button