छत्तीसगढ़

परसाही में बहेगी आस्था की अमृत-धारा; 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा

- स्वर्गीय कुंती देवी गोस्वामी की पुण्य स्मृति में होगा भव्य ज्ञान यज्ञ

– चित्रकूट के प्रसिद्ध कथा वाचक पं. कृष्ण गोपाल शास्त्री करेंगे दिव्य प्रवचन

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। परसाही में इस वर्ष भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। गोस्वामी परिवार की श्रद्धामयी मातृशक्ति स्वर्गीय श्रीमती कुंती देवी गोस्वामी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक संगीतमयी अमृतरूपी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में चित्रकूट धाम के ख्याति प्राप्त कथा वाचक पंडित श्री कृष्ण गोपाल शास्त्री जी वेदव्यास के रूप में अपनी मधुर वाणी से भागवत कथा का रसपान कराएंगे।
प्रतिदिन कथा का आयोजन दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक किया जाएगा, जिसके बाद महाआरती संपन्न होगी। कथा का दिव्य प्रवाह प्रत्येक दिवस का विशेष जिसमें 30 नवंबर — शोभायात्रा एवं भागवत महात्म्य से मंगलारंभ , द्वितीय दिवस नारद जी का पूर्ण चरित्र एवं सुखदेव जी का आगमन , तृतीय दिवस भगवान के 24 अवतारों का संक्षिप्त वर्णन, विदुर चरित्र , चतुर्थ दिवस प्रह्लाद चरित्र एवं समुद्र मंथन , पंचम दिवस पूतना उद्धार, बाल लीलाएं और गोवर्धन पूजा , अंतिम दिवस (5 दिसंबर) कंस वध एवं श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह उत्सव के साथ कथा का भव्य समापन होगा। दिन की कथा के साथ-साथ रात्रि में विशेष कीर्तन, भजन, जगराता तथा छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों की मनभावन प्रस्तुतियों से पूरा परसाही गांव भक्तिमय वातावरण में डूब जाएगा।
इस विधिवत ज्ञान यज्ञ के मुख्य यजमान कैलाश अन्नू गोस्वामी एवं ओम स्वाती गोस्वामी रहेंगे। पूरा आयोजन गोस्वामी परिवार द्वारा किया जा रहा है, जिसमें शिवरतन गिरी गोस्वामी, रतन गिरी गोस्वामी, हीरा गिरी गोस्वामी, नीलमणि गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, नंदनी लक्ष्मण गोस्वामी, कल्पना राजेश्वर गोस्वामी, नूतन विजय पुरी गोस्वामी, मंजू रामेश्वर गोस्वामी, सरोज जगन्नाथ गोस्वामी, पार्वती गोस्वामी, संतोषी गोस्वामी, रिया गोस्वामी, विजय गोस्वामी, विनय गोस्वामी, सृजल गोस्वामी, प्रफुल्ल गोस्वामी, मोक्ष गोस्वामी, देवव्रत गोस्वामी, दृष्टि गोस्वामी, मोटू गोस्वामी, शनि गोस्वामी, हेमंत गोस्वामी, वीर गोस्वामी, परी गोस्वामी, जागृति गोस्वामी सहित पूरे गोस्वामी परिवार का विशेष योगदान रहेगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कथा में सम्मिलित होकर लाभान्वित होने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button