छत्तीसगढ़

कडक़ड़ाती ठंड में क्रिकेट का महासंग्राम : सीपत में क्षेत्र का सबसे बड़ा रात्रिकालीन प्लास्टिक बॉल टूर्नामेंट कल से, ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी पूरी

श्रीपतेश्वर महादेव मंदिर, चमेटा तालाब मैदान में पहली बार होगा भव्य आयोजन, रोशनी में नहाएगा मैदान, खिलाडिय़ों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 15 दिसंबर, रविवार शाम 4 बजे से सीपत में क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा रात्रिकालीन प्लास्टिक बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ होने जा रहा है। इस भव्य खेल महाकुंभ की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। पहली बार श्रीपतेश्वर महादेव मंदिर, चमेटा तालाब स्थित मैदान में आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट को ऐतिहासिक बनाने के लिए आयोजन समिति के सदस्य पूरी शिद्दत के साथ जुटे हुए हैं। दिन-रात की कड़ी मेहनत से मैदान की व्यापक साफ-सफाई की गई है, वहीं पूरे परिसर को आकर्षक और अत्याधुनिक लाइटिंग से सजाया गया है, जिससे रात्रिकालीन मुकाबलों का रोमांच कई गुना बढ़ जाएगा। इस टूर्नामेंट को लेकर न सिर्फ सीपत बल्कि पूरे जिले के खिलाडिय़ों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में टीमें हिस्सा लेने को तैयार हैं, वहीं कडक़ड़ाती ठंड के बावजूद भारी संख्या में दर्शकों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। युवाओं में उत्साह शिखर पर है। आयोजकों का कहना है कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाडिय़ों को मंच प्रदान करना, स्थानीय स्तर पर खेल भावना को बढ़ावा देना और दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देना है। रात्रिकालीन माहौल, रोशनी से जगमगाता मैदान और रोमांचक मुकाबले इस टूर्नामेंट को यादगार बनाने वाले हैं।
प्रतियोगिता को आकर्षक बनाने के लिए भव्य पुरस्कारों की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रथम पुरस्कार 15001 सीपत सरपंच श्रीमती मनीषा योगेश वंशकार द्वारा , द्वितीय पुरस्कार 10001 पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. सनत मिश्रा द्वारा , तृतीय पुरस्कार 7001 भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष तामेश्वर कौशिक द्वारा , चतुर्थ पुरस्कार 5001 शंकर ज्वेलर्स सीपत के संचालक सुरेश गुप्ता द्वारा , पंचम पुरस्कार 3001 भोई महरा समाज के जिला सचिव केज़ुराम भोई द्वारा , मैच के रोमांच को और बढ़ाने हेतु मैन ऑफ द मैच विजेता को उपसरपंच प्रतिनिधि शशिकांत साहू एवं पंच नागेश वर्मा द्वारा रेंजर सायकिल दी जाएगी। फाइनल मुकाबले के मैन ऑफ द मैच को सुनील ज्वेलर्स के संचालक सुनील गुप्ता द्वारा चांदी की मूर्ति प्रदान की जाएगी। बेस्ट बॉलर एवं बेस्ट फील्डर को पंच सुमित जायसवाल द्वारा 500-500 रुपए दिए जाएंगे। इसी के साथ उत्तम भोई, धनंजय धीवर, त्रिलोकी धीवर, जितेंद्र कुंभकार, प्रवीण भोई, अजय सिंह राजपूत, पंच अमित धीवर, पंच अमन यादव, अमित गुप्ता, छविभूषण वंशकार, गोपीचंद वर्मा और मनोज भोई द्वारा विभिन्न गतिविधियों में नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। महाआयोजन के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजेश सूर्यवंशी अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मनीषा योगेश वंशकार सरपंच ग्राम पंचायत सीपत करेंगी। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में वी. के. पाण्डेय, परियोजना प्रमुख एनटीपीसी सीपत व विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र धीवर सदस्य जिला पंचायत , मनोज खरे सभापति जनपद पंचायत मस्तूरी , डॉ. सनत मिश्रा पूर्व जिला पंचायत सदस्य , तामेश्वर सिंह कौशिक जिलाध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ भाजपा , इंजी. रामेश्वर खरे पूर्व विधायक सीपत विधानसभा , दुबे सिंह कश्यप अध्यक्ष जिला सहकारिता प्रकोष्ठ कांग्रेस , राज्यवर्धन कौशिक जिला उपाध्यक्ष भाजपा ग्रामीण , संतोष भोई जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी बिलासपुर , मेघा सुनील भोई पूर्व सभापति जनपद पंचायत मस्तूरी , सलीम विरानी पूर्व अध्यक्ष इंटक एनटीपीसी सीपत , शशिकांत साहू उपसरपंच ग्राम पंचायत सीपत , शिवशंकर यादव जिलाध्यक्ष यादव समाज बिलासपुर , राजू सूर्यवंशी जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस बिलासपुर ग्रामीण , सुरेश गुप्ता संचालक शंकर ज्वेलर्स , सोनू अग्रवाल तहसीलदार सीपत , राजेश मिश्रा थाना प्रभारी सीपत , प्रदीप पाण्डेय अध्यक्ष प्रेस क्लब सीपत , रामनिहोर सूर्यवंशी मंडल कार्यकारिणी सदस्य , केजूराम भोई जिला सचिव भोई महरा समाज , दिलीप वर्मा, उत्तम भोई सहित समस्त पंचगण कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। तैयारियों में दिन-रात जुटे आयोजकगण राहुल भोई, दिनेश विजय, नीरज भोई, संजू खरे, अनिकेत भोई, आदर्श यादव, बृजेश भोई, आयुष वंशकार, पंकज भोई, संदीप विजय, सूरज भुवनेश्वर, आकाश परिहार, प्रवीण भोई, धनंजय धीवर, जयप्रकाश भोई, निखिल देवांगन, टीनू श्रीवास, रोशन बिंझवार अपनी लगन से इसे ग्राम का अब तक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक खेल आयोजन बनाने की तैयारी में लगे हैं। प्रतियोगिता हेतु प्रवेश शुल्क ?551 रखा गया है। इच्छुक टीम निम्न सदस्यों से संपर्क कर पंजीयन करा सकती है आशीष यादव 7489970290 छोटू भोई 930219174 संदीप विजय 6263134161 सूरज भुवनेश्वर 7804811576 आदर्श यादव 9131736830 पंकज भोई 7723040652 इस प्रकार सीपत का यह विराट क्रिकेट महाकुंभ न केवल खेल प्रतिभा का मंच बनेगा बल्कि युवाओं के उत्साह, एकता और ऊर्जा का चमकता प्रतीक भी साबित होगा। आयोजकगण की मेहनत, ग्रामवासियों का सहयोग और अतिथियों की भव्य उपस्थिति इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए पर्याप्त रहेगा।

Related Articles

Back to top button