छत्तीसगढ़

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा को मिला सशक्त नेतृत्व , चंद्रप्रकाश सूर्या बने प्रदेश महामंत्री, प्रदेश नेतृत्व ने जताया गहरा भरोसा

संगठन में नई ऊर्जा का संचार, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर , विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन में चंद्र प्रकाश सूर्या को अहम जिम्मेदारी

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा को प्रदेश स्तर पर नई मजबूती देते हुए पार्टी नेतृत्व ने बड़ा संगठनात्मक निर्णय लिया है। प्रदेश नेतृत्व ने संगठन के समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता चंद्र प्रकाश सूर्या को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को संगठन के लिए दूरदर्शी और निर्णायक कदम माना जा रहा है। चंद्रप्रकाश सूर्या की ताजपोशी से न केवल अनुसूचित जाति मोर्चा को अनुभवी नेतृत्व मिला है, बल्कि प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। संगठन से लंबे समय से जुड़े रहकर उन्होंने पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके संगठनात्मक कौशल, निरंतर सक्रियता और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ का परिणाम माना जा रहा है। पार्टी के भीतर उन्हें एक जमीनी, कर्मठ और समन्वयक नेता के रूप में जाना जाता है।

संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास: सूर्या

नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चंद्र प्रकाश सूर्या ने शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व एवं समस्त कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व एवं आप सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार। आप सबके आशीर्वाद, प्रेम और मुझ पर किए गए विश्वास से ही मुझे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। प्रदेश नेतृत्व का विशेष धन्यवाद, जिन्होंने विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा में मुझे प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा। उन्होंने आगे कहा कि वे अनुसूचित जाति समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान के लिए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, संगठन को मिलेगा नया विस्तार

चंद्र प्रकाश सूर्या की नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए इसे संगठन के लिए शुभ संकेत बताया है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश में और अधिक प्रभावी, संगठित और सशक्त भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Back to top button