छत्तीसगढ़

सीपत कप क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत कल से, पुरस्कारों की होगी बौछार, क्षेत्र के खिलाडिय़ों में जमकर उत्साह

32 टीमों की टक्कर, 31 हजार की विजेता राशि और हर मैच में आकर्षक पुरस्कार

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। ग्राम पंचायत सीपत के तत्वावधान में सीपत कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कल 22 जनवरी से शासकीय मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत के खेल मैदान में किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता अपने चौथे वर्ष में प्रवेश कर चुकी है, जिसे लेकर क्षेत्र के खिलाडिय़ों एवं खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार इस वर्ष प्रतियोगिता में पहले पंजीकृत 32 टीमों को ही प्रवेश दिया जाएगा।प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना तथा छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता सहित अन्य स्थानों पर रहने वाली टीमों के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी रखी गई है जिसमें प्रथम पुरस्कार 31,000 नगद एवं ट्रॉफी छत्तीसगढ़ जागृति व्यापार संघ के प्रदेशाध्यक्ष मेलाराम साहू के सौजन्य से , द्वितीय पुरस्कार 16,000 नगद एवं ट्रॉफी सुनील कोचिंग क्लासेस के संचालक सुनील निर्मलकर द्वारा , तृतीय पुरस्कार 10,000 नगद एवं ट्रॉफी राकेश लैहर्षण के द्वारा , चतुर्थ पुरस्कार 6,000 नगद एवं ट्रॉफी,
उषा कौशिक की स्मृति में संदीप कौशिक द्वारा , मैन ऑफ द सीरीज रेंजर साइकिल एवं ट्रॉफी, सुनील सिंह गोपाल लार्ज के सौजन्य से , फाइनल मैन ऑफ द मैच 1101 नगद सलीम विरानी, अध्यक्ष इंटक यूनियन एनटीपीसी सीपत द्वारा प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता के दौरान प्रत्येक मैच में हैट्रिक विकेट, छक्का, चौका, शतक एवं अर्धशतक लगाने वाले खिलाडिय़ों को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। आयोजन समिति द्वारा अन्य आकर्षक इनाम भी समय-समय पर घोषित किए जाएंगे।आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत प्रत्येक लीग मैच 8 ओवर का होगा।फाइनल मुकाबला 10 ओवर का खेला जाएगा। प्रतियोगिता से संबंधित सभी नियम एवं शर्तें समिति के पास सुरक्षित रहेंगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी आयोजन समिति के सदस्य टील्ली वर्मा द्वारा दी गई।

खेल प्रेमियों में उत्साह

सीपत कप क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के युवाओं, खिलाडिय़ों एवं खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों और इनामों की भरमार से खेल मैदान गुलजार रहने की उम्मीद है। सीपत कप क्रिकेट प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच दे रही है, बल्कि क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी मजबूती प्रदान कर रही है।

Related Articles

Back to top button