देश / विदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने युवा खिलाडिय़ों को दिया कड़ी मेहनत का मंत्र

अपनी तैयारी ओलंपिक खेलने के उद्देश्य से तैयारी करिए

गंगटोक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सिक्किम दौरे के दौरान गंगटोक में मंगलवार की सुबह स्थानीय किशोर लडक़े और लड़कियों के साथ फुटबॉल खेलने का आनंद लिया। पीएम मोदी ने इस दौरान युवा खिलाडिय़ों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत ओलंपिक की मेजबानी हासिल करने की कोशिश कर रहा है। आप सभी तैयार रहिए। प्रधानमंत्री ने युवा खिलाडिय़ों से बातचीत का वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में पीएम कहते हैं, ‘मुझे क्या आपलोग फुटबॉल खेलना सीखाएंगे। ऐसा तो नहीं कि आपलोग मुझे हरा देंगे।
पीएम ने एक बच्चे से कहा कि आप अच्छे कोच बन सकते हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, खेलने के लिए सिर्फ अभ्यास काफी नहीं है। मैच होना चाहिए। इससे हम सीखते हैं। हममें जुनून पैदा होता है। आने वाले दिनों में इसे लोकप्रिय बनाना है। आपको पता होगा भारत ओलंपिक की मेजबानी हासिल करने का प्रयास कर रहा है। उस समय तक आपलोग परिपक्व खिलाड़ी बन जाएंगे। इसलिए आप सभी को अभी से बेहतर करना का प्रयास करना चाहिए और अपनी तैयारी ओलंपिक खेलने के उद्देश्य से तैयारी करिए।

Related Articles

Back to top button