देश / विदेश

कमर्शियल और छोटे गैस सिलेंडरों के दामों में भारी बढ़ोतरी

नई दिल्ली। मई महीने की शुरुआत होते ही गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल और छोटे गैस सिलेंडरों के दाम में भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे कारोबारियों और आम उपभोक्ताओं पर असर पडऩा तय है।
जानकारी के अनुसार, 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में देशभर में करीब 993 रुपये का बड़ा इजाफा किया गया है। इसके बाद राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 2,078.50 रुपये से बढक़र 3,071.50 रुपये हो गई है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कैटरिंग व्यवसाय पर पड़ेगा, जिससे बाहर खाना महंगा हो सकता है।
इसी के साथ 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर (छोटू) की कीमतों में भी 261 रुपये की वृद्धि की गई है। यह सिलेंडर सब्सिडी के दायरे में नहीं आते, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव का सीधा असर इनकी कीमतों पर पड़ता है। इस बढ़ोतरी से छात्रों, किराएदारों और प्रवासी मजदूरों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button