गृहमंत्री शाह पहुंचे कोलकाता, दक्षिणेश्वर काली मंदिर में की पूजा अर्चना

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य सामिक भट्टाचार्य और विधानसभा में पूर्व विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने उनका स्वागत किया। जहां वे भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ एक अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में पार्टी के विधायक दल का नेता का चुनाव किया जाएगा। हाल ही में संपन्न हुए बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 293 में से 207 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘बंगाल ने भाजपा को जो अपार स्नेह, विश्वास और समर्थन दिया, उसके लिए मैं बंगाल वासियों को नमन करता हूं।
इसके बाद अमित शाह एयरपोर्ट से सीधे उत्तर 24 परगना जिले में स्थित प्रतिष्ठित दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद, वे न्यू टाउन में ही स्थित बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक करेंगे।



