छत्तीसगढ़राजधानी

अध्यक्ष और पार्षदों के लिए अमितेश शुक्ल ने नगरजनों से मांगा समर्थन

कांग्रेसियों की जनसंपर्क रैली

गरियाबंद (मनोज वर्मा)। नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गेंदालाल सिंह और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में शुक्रवार 7 फरवरी को पूर्व मंत्री से अमितेश शुक्ल भारी संख्या में कांग्रेसियों के साथ रैली निकाली। रैली में कांग्रेसी महिलाओं के साथ शुक्ला की बहू श्रीमती प्रियंका शुक्ला ने भी सभी वार्डों में जनसंपर्क किया। कांग्रेसियों की रैली कांग्रेस भवन से तिरंगा चौक बाजार चौक चंडी चौक से बस स्टैंड तक पहुंची। जहां रैली का जगह-जगह जनता ने स्वागत किया गया। बस स्टैंड में जनता को संबोधित करते हुए अमितेश शुक्ल ने कहा अगर जनता कांग्रेस प्रत्याशी गेंद लाल सिंह को जीत दिलाती है तो गरियाबंद को विकास की पूरी जिम्मेदारी मेरी होगी। गरियाबंद को हम एक विकसित नगर बनाएंगे। तालाबों का सही सौंदर्यकरण करेंगे, जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से करेंगे। आप सब नगर के 15 वार्डों में सभी पार्षदों सहित अध्यक्ष भरपूर समर्थन कर विजय बनाएंगे ताकि नगर का समुचित विकास हो सके।

Related Articles

Back to top button