राजधानी
पत्रकारिता दिवस पर छत्तीसगढ़ चेम्बर की अनूठी पहल
रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष और एडवरटाइजर एसोसिएशन की उपस्थिति में पत्रकारों के लिए 700 कूपन हस्तांतरित

- 1 जून से लगेगा विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर
रायपुर। चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा पत्रकारिता दिवस के गरिमामयी अवसर पर पत्रकार बंधुओं के स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखते हुए एक विशेष और अनूठी पहल की गई है। चेम्बर द्वारा रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल, रायपुर के सहयोग से 1 जून से 15 जून तक एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के सुचारू संचालन और व्यवस्था के लिए आज चेम्बर भवन में दोपहर 3:30 बजे कूपन वितरण का गरिमामयी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस विशेष अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी और एडवरटाइजर एजेंसी एसोसिएशन ऑ$फ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष ओंकार सिंह मुंढार की गरिमामयी उपस्थिति रही, चेम्बर द्वारा उन्हें पत्रकारों हेतु 700 स्वास्थ्य कूपन हस्तांतरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान विशेष अतिथि के रूप में पधारे रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, एडवरटाइजर एजेंसी एसोसिएशन ऑ$फ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष ओंकार सिंह मुंढार, अष्टविनायक रियल्टीज से पवन लोहाना तथा रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल से अभिषेक जी का चेम्बर पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर आत्मीय स्वागत व सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेम्बर के महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि पत्रकार साथी दिन-रात समाज को जागरूक करने और खबरों को हम तक पहुँचाने के लिए बिना थके काम करते हैं। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में वे अक्सर अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर देते हैं, इसलिए चेम्बर की यह पहल हमारे 700 पत्रकार साथियों और उनके सहयोगियों के उत्तम स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने का एक छोटा सा प्रयास है।
कार्यक्रम के अंत में चेम्बर कोषाध्यक्ष निकेश बरडिय़ा ने सभी आगंतुक पत्रकार बंधुओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि चेम्बर हमेशा सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र के चौथे स्तंभ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
यह विशाल स्वास्थ्य जाँच शिविर आगामी 1 जून से 15 जून तक प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल, रायपुर में आयोजित किया जाएगा। शिविर के दौरान पत्रकार बंधुओं के लिए ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ई.सी.जी., कम्प्लीट ब्लड काउन्ट, टी.एस.एच., लिपिड प्रोफाइल, यूरिक एसिड और सीनियर फिजिशियन परामर्श जैसी आवश्यक स्वास्थ्य जाँचें पूर्णत: नि:शुल्क उपलब्ध रहेंगी। चेम्बर ने सभी पत्रकार साथियों से अपील की है कि वे समय पर अपनी जाँच सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल नंबर 91118 66668 या 95896 23050 पर पहले से कॉल करके अपना अपॉइंटमेंट अवश्य बुक करा लें।
आयोजित कूपन वितरण कार्यक्रम का सफल संचालन चेम्बर सांस्कृतिक प्रभारी व कार्यक्रम समन्वयक अनिल जोतसिंघानी ने किया।
इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया, सलाहकार अमर गिदवानी, कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष अमरदास खट्टर, दिलीप इसरानी जितेंद्र शादीजा, मनीष प्रजापति, राजेश गुरनानी, सुदेश मध्यान, मंत्री राहुल खूबचंदानी, सांस्कृतिक प्रभारी अनिल जोतसिंघानी, सदस्य प्रसून दीक्षित सहित प्रमुख रूप से बड़ी संख्या में व्यापारीगण एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।



