देश / विदेश

केरल में मानसून ने दी दस्तक

नई दिल्ली। भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे देशवासियों के लिए राहत की खबर है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आधिकारिक रूप से केरल में दस्तक दे दी है। इसके साथ ही देश में बारिश के सबसे बड़े मौसम की शुरुआत हो गई है। भारतीय मौसम विभाग ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के शेष हिस्सों, पूरे लक्षद्वीप, केरल, माहे, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ क्षेत्रों के साथ बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों को भी कवर कर लिया है। मानसून की प्रगति अनुकूल बनी हुई है और इसके आगे बढऩे की परिस्थितियां भी मजबूत मानी जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button