देश / विदेश

टीएमसी के एक और सांसद प्रकाश बराइक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार को एक और सांसद प्रकाश बराइक ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। आने वाले हफ्ते में 3 और राज्यसभा सांसद इस्तीफा दे सकते हैं। बराइक पश्चिम बंगाल में अलीपुरद्वार के रहने वाले और ञ्जरूष्ट के प्रमुख आदिवासी चेहरे के रूप में जाने जाते हैं। वे सांसद बनने से पहले चाय बागान कर्मचारी थे।
बराइक को पार्टी के महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है। पार्टी ने बराइक को अगस्त 2023 में निर्विरोध राज्यसभा भेजा था। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अलीपुरद्वार लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था। बराइक के इस्तीफा देने से एक दिन पहले सुष्मिता देव ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया था। उससे पहले 8 जून कोसुखेंदु शेखर रे ने इस्तीफा दिया था। राज्यसभा में टीएमसी के 13 में अब 10 सांसद बचे हैं।

Related Articles

Back to top button