देश / विदेश
रक्षा उत्पादन 1.78 लाख करोड़ के पार

नई दिल्ली। भारत ने रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। केंद्र सरकार के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 में देश का कुल रक्षा उत्पादन 1.78 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह उपलब्धि भारत के रक्षा क्षेत्र में बढ़ती आत्मनिर्भरता और मजबूत औद्योगिक आधार का संकेत मानी जा रही है।
रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में रक्षा उत्पादन 1.54 लाख करोड़ रुपये था। इसके मुकाबले 2025-26 में 15.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं वर्ष 2020-21 के 84,643 करोड़ रुपये के उत्पादन की तुलना में यह बढ़ोतरी 110 प्रतिशत से अधिक है। यदि वर्ष 2013-14 के 43,746 करोड़ रुपये के आंकड़े से तुलना की जाए तो रक्षा उत्पादन लगभग चार गुना बढ़ चुका है।


