देश / विदेश
ट्रम्प ने ‘मेक्सिको की खाड़ी’ का नाम बदलकर ‘अमेरिका की खाड़ी’ किया
Trump renames 'Gulf of Mexico' to 'America Gulf'

वॉशिंगटन/नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी करने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। डोनाल्ड ट्रंप इस आदेश पर उस समय हस्ताक्षर किए, जब वे खुद अपने आधिकारिक विमान एयर फोर्स वन से अमेरिका की खाड़ी के ऊपर उड़ान भर रहे थे। ट्रंप दरअसल न्यू ऑर्लियंस में सुपर बाउल में शामिल होने जा रहे थे। डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिनों मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी करने का एलान कर दिया था और अब आधिकारिक तौर पर उस आदेश पर हस्ताक्षर किए।



