छत्तीसगढ़

’सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा 7 अक्टूबर को’

'Seva Jyoti Kalash Yatra and Viksit Bharat Sankalp Sabha on October 7'

रायपुर, 06 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में 07 अक्टूबर को सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रात: 9:15 बजे सभी प्रतिभागियों का कार्यक्रम स्थल शंकराचार्य भवन महासमुंद पर आगमन होगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं देशभक्ति गीतों का वादन होगा। सुबह 10 बजे अतिथियों का मंच पर आगमन पश्चात राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गायन के साथ सुबह 10:05 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। सुबह 10:15 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल संबोधन होगा। इसके पश्चात सुबह 10:55 बजे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत /2047 का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। सुबह 11 बजे स्थानीय अतिथियों द्वारा सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी। तत्पश्चात सुबह 11:10 बजे विभिन्न सेवा ज्योति यात्राओं को प्रस्थान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button