राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छह राज्यों में नियुक्त किये नये राज्यपाल

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विभिन्न राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को मंजूरी दे दी है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चार नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं, जबकि दो मौजूदा राज्यपालों को स्थान्तरित किया गया है। नई नियुक्तियों के तहत ओम प्रकाश माथुर (जो वर्तमान में सिक्किम के राज्यपाल हैं) को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा बृज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां संबंधित पदों का कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी।
हरियाणा की वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह कारगिल युद्ध में शहीद हुए बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट सुखबीर सिंह यादव की पत्नी हैं। डॉ. यादव महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य भी रही हैं।



