देश / विदेश

युवाओं के सपनों के सामने नशे की लत बड़ी बाधा: पीएम मोदी

रेडियो कार्यक्रम मन की बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसे उनके सपनों के लिए बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने नशा मुक्त युवा अभियान और इससे उबरने वाले युवाओं के संकल्प की सराहना की। इस दौरान उन्होंने संचार साथी पोर्टल की सफलता और बिहार संग्रहालय की वैश्विक उपलब्धि का भी उल्लेख किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मन की बात में कहा कि भारतीय युवा बड़े सपने देख रहे हैं और अपनी आकांक्षाओं को हकीकत में बदलने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन मादक पदार्थों की लत उनके सपनों के सामने एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। प्रधानमंत्री ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि देश भर में मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई में समाज की बढ़ती भागीदारी को देखना उत्साहजनक है। उन्होंने कहा, ‘‘आज दुनिया भर में भारत के युवाओं की प्रतिभा की चर्चा हो रही है। हमारे युवा बड़े सपने देख रहे हैं और उन्हें सच करने के लिए पूरी ताकत से काम कर रहे हैं। लेकिन मादक पदार्थों की लत उनके सपनों के सामने एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ भी पूरे जोर-शोर से जारी है। उन्होंने ऐसे युवाओं के प्रेरणादायक उदाहरण दिए, जिन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर नशे की लत से छुटकारा पा लिया है।

Related Articles

Back to top button