
तिल्दा नेवरा (वीरेन्द्र कुमार)। बलौदा बाजार क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर तुरतुरिया जो की अमेठी घाट के पास है जहां पिकनिक मनाने गए लोगों पर अमेठी के पास कुछ नाबालिग लड़कियों और लडक़ों के साथ मोटरसाइकल हटाने का विवाद हुआ था। झगड़े को बस सवार लोगों द्वारा शांत कराया गया किंतु जो अमेठी घाट के पास लडक़ी थी वह अपने आप को गुंडा हूं बोलते हुए बस सवार लोगों को जान से मारने और घर न पहुंचने की धमकी दी गई जिसके बाद बस चालक अपनी बस को आगे बढ़ाया गया।
जिसके बाद आधे रास्ते संडी रोड के पास 10-20 बाइक सवार लडक़ों ने बस रोकने की कोशिश की किंतु बस चालक ने बस नही रोकी जिसके बाद अज्ञात लडक़ों के द्वारा बस में पथराव किया गया। साथ ही लोहे के रॉड और हॉकी स्टिक के साथ ही अन्य वस्तु लेकर बस को मारते हुए बस का पीछा कर रहे थे।
बाइक सवार अज्ञात लोगों के पथराव करने से बस में सवार एक युवती को गंभीर चोटे आई है। साथ ही एक नाबालिग बच्ची का हाथ पकडक़र बाइक सवार लोगों के द्वारा बस से बाहर निकलने की कोशिश की गई जिसमें बच्ची की पैर में चोट लगी है और तो और बस सवार 4-6 लोगों को भी चोटे आई है।
बस चालक ने अपनी सतर्कता का परिचय देते हुए बस को चलाता रहा जिसके बाद खरोरा भैसा गांव के पास खरोरा पुलिस वहां दिखाई दी, तब जाकर बस चालक ने बस को रोककर घटना के बारे में जानकारी दी। घटना की सूचना के बाद खरोरा पुलिस ने 2 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बस में सवार सभी लोग इस घटना से डरे-सहमे हुए हैं।


