
मुंबई। सप्ताह के दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार में आज (11 मार्च) उतार चढ़ाव का दौर देखने को मिला। आज 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 73,743.88 पर खुला था, जो 74,195.17 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। अंत में यह 12.85 (0.02त्न) की गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 22,345.95 पर खुला था, जो 22,522.10 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। इसके बाद अंत में यह 37.60 (0.17त्न) चढक़र 22,497.90 पर बंद हुआ।
बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.7 प्रतिशत की गिरावट आई। निफ्टी में सबसे ज्यादा फायदा उठाने वाले शेयरों में ट्रेंट, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, श्रीराम फाइनेंस और बीपीसीएल शामिल थे। वहीं, सबसे ज्यादा नुकसान वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड कॉर्प और एमएंडएम शामिल था। क्चस्श्व पर 2,469 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 1,499 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।
सेक्टर्स की बात करें तो मेटल, रियल्टी, टेलीकॉम, ऑयल एंड गैस में 0.5 से 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई, जबकि ऑटो, आईटी और बैंक सेक्टर में 0.3 से 0.7 प्रतिशत के बीच गिरावट देखी गई।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, अमेरिका और अन्य एशियाई बाजारों में चल रहे ट्रेड वॉर और आर्थिक मंदी की चिंताओं से हुई भारी बिकवाली के बावजूद, घरेलू बाजार धीरे-धीरे सुधार के संकेत दिखा रहा है। उन्होंने कहा, इसकी अपेक्षाकृत कम अस्थिरता का कारण हाल के सुधारों के बाद मूल्यांकन में संतुलन, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, डॉलर इंडेक्स का कमजोर होना, और घरेलू आय में सुधार की उम्मीद जैसे सहायक कारक हैं। नायर ने कहा कि ध्यान आगामी खुदरा मुद्रास्फीति डेटा पर है, जो ब्याज दरों में संभावित कटौती के बारे में जानकारी दे सकता है।



