कारोबार

एयरटेल के बाद जियो-स्पेसएक्स में समझौता

भारत में स्टारलिंक हाई-स्पीड इंटरनेट लाने की तैयारी

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने भारत में स्टारलिंक हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट लाने के लिए एलन मस्क की स्पेसएक्स के साथ करार किया है। इसके जरिए स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट को भारत में लाने की तैयारी है। हालांकि, इस समझौते को तभी अमली जामा पहनाया जा सकता है, जब स्पेसएक्स को केंद्र सरकार से भारत में स्टालिंक की सेवाएं उपलब्ध कराने की मंजूरी दी जाएगी। इससे पहले मंगलवार को एयरटेल ने स्पेसएक्स के साथ ऐसा ही समझौता किया था।
जीयो ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए बताया कि जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने भारत में अपने ग्राहकों को स्टारलिंक की ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं मुहैया कराने के लिए स्पेसएक्स के साथ एक समझौते की घोषणा की है। यह समझौता स्पेसएक्स को भारत में स्टारलिंक बेचने के लिए अपने स्वयं के प्राधिकरण प्राप्त करने के अधीन है। यह समझौता जियो और स्पेसएक्स को यह पता लगाने में सक्षम बनाता है कि स्टारलिंक जियो की पेशकशों को कैसे आगे बढ़ा सकता है। इससे यह भी पता लगेगा कि स्पेसएक्स की पेशकशों को जियो उपभोक्ताओं और व्यवसायों के अनुकूल बनाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button