कहीं महंगाई की मार तो कहीं आम लोगों को बड़ी राहत
होली से पहले पेट्रोल-डीजल के दामों में उछाल!

मुंबई। होली से एक दिन पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता समेत कई शहरों में ईंधन के दाम 4 पैसे से लेकर 1 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं। हालांकि मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती हुई है जिससे वहां के लोगों को राहत मिली है।
दिल्ली और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.80 रुपये और डीजल 92.39 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में ईंधन के दाम सबसे ज्यादा बढ़े हैं। यहां पेट्रोल की कीमत में 1.07 रुपये और डीजल में 1.06 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब कोलकाता में पेट्रोल 105.01 रुपये और डीजल 91.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की गई है। पेट्रोल की कीमत में 44 पैसे और डीजल की कीमत में 2.12 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। अब मुंबई में पेट्रोल 103.50 रुपये और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। बेंगलुरु, चंडीगढ़ और गुरुग्राम में पेट्रोल और डीजल के दाम में क्रमश: 6 और 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। बेंगलुरु में पेट्रोल 102.92 रुपये और डीजल 88.99 रुपये प्रति लीटर हो गया है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.30 रुपये और डीजल 82.45 रुपये प्रति लीटर हो गया है। लखनऊ और नोएडा में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में 4-5 पैसे का इजाफा हुआ है। अब लखनऊ में पेट्रोल 94.69 रुपये और डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है जबकि नोएडा में पेट्रोल 94.87 रुपये और डीजल 88.01 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
कच्चे तेल की कीमत में मामूली गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। खाड़ी देशों में ब्रेंट क्रूड ऑयल 70.85 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है जबकि अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत 67.52 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है। बीते दो महीनों में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 14त्न की गिरावट आ चुकी है। कहा जा सकता है कि होली से पहले पेट्रोल और डीजल के दाम बढऩे से जहां आम लोगों की जेब पर असर पड़ा है वहीं मुंबई में कीमतों में गिरावट ने वहां के लोगों को थोड़ी राहत दी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट आई है लेकिन इसका असर भारतीय बाजार में अभी ज्यादा देखने को नहीं मिला है।



