छत्तीसगढ़

एनटीपीसी सीपत ने इंतेजामिया कमेटी दरगाह लूथरा शरीफ को प्रदान किया कचरा संग्रहण के लिये ई-रिक्शा

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। एनटीपीसी सीपत ने अपनी सीएसआर पहल के तहत गुरुवार को इंतेजामिया समिति दरगाह, लूथरा शरीफ को 1.57 लाख रुपए का ई-रिक्शा (कचरा संग्रहण के लिये ई-कार्ट) प्रदान करके पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। इस कदम से अपशिष्ट प्रबंधन तथा अपशिष्ट पृथककरण बेहतर होगा तथा लूथरा शरीफ दरगाह परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहायक होगा।
परियोजना प्रमुख विजय कृष्ण पांडे, एनटीपीसी सीपत ने इंतेजामिया कमेटी दरगाह लुतरा शरीफ के सेक्रेटरी रियाज़ अशरफी को ई रिक्शा की चाबी जयप्रकाश सत्यकाम (विभागाध्यक्ष मानव संसाधन), चंद्रमणि सिंह मरावी (सरपंच, लूथरा गांव) की उपस्थिति में सौंपी। एनटीपीसी सीपत द्वारा अपशिष्ट परिवहन की चुनौती का समाधान करके स्वच्छ परिवेश तथा बेहतर साफ-सफाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया है।
इस दौरान ग्राम पंचायत लुतरा के सरपंच चंद्रमणि मेरावी, जनपद सदस्य देवेश शर्मा, उप- सरपंच जीवन लाल, मुस्लिम जमात अध्यक्ष हाजी अब्दुल करीम,कमेटी के खजांची रौशन खान,फिरोज खान,नारायण सिंह मेरावी,परसराम कैवर्त,शेख अब्दुल गफ्फार खान,अब्दुल शहनवाज़, अब्दुल नाईम,आशिष शर्मा,उस्मान खान,हाजी साबिर, हाजी शेर मोहम्मद,शेख निजामुद्दीन तथा मोहन यादव, उप महाप्रबंधक (सीएसआर), शैलेश चौहान , वरिष्ठ प्रबंधक तथा एनटीपीसी सीपत के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button