छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री साय ने म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप पर जताया गहरा शोक

रायपुर, 29 मार्च। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने म्यांमार और थाईलैंड में आए विनाशकारी भूकंप से हुई व्यापक जनहानि पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस भयावह तस्वीर ने मन को अत्यंत विचलित और दु:खी कर दिया है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीडि़त परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भारतवासी म्यांमार और थाईलैंड के लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से सभी के कुशलक्षेम की कामना की है।



