छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी में पोषण पखवाड़ा के तहत गोद भराई रस्म का हुआ आयोजन

- महिलाओं को अच्छी सेहत के लिए पोषण की आवश्यकता एवं महत्व के बारे में किया गया जागरूक

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र सीपत में पोषण पखवाड़ा एवं गोद भराई कार्यक्रम किया गया। जिसमें गांव की गर्भवती , शिशुवती व अन्य महिलाओं ने भाग लिया। जिसमे गर्भवती माता प्राप्ति कुर्रे की गोद भराई किया गया।
गोदभराई के बाद गर्भवती माता को गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल एवं पोषण के महत्व को बताया गया। सभी महिलाओं को अच्छी सेहत के लिए पोषण की आवश्यकता एवं महत्व के बारे में जागरूक किया गया। महिलाओं को एनीमिया एवं संतुलित आहार (6 पोषक तत्व) के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में रूखमणी महंत , सविता कौशिक , मधु गुप्ता , जंत्री केशर , चंद्रप्रभा वंशकार , ईश्वरी दरवे , रामेश्वरी सूर्यवंशी सहायिका उत्तरा सूर्यवंशी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button