सीबीएसई दसवीं बोर्ड में बाल भारती स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। बाल भारती पब्लिक स्कूल एनटीपीसी सीपत के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 वीं परीक्षा (2024-25) में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों और सम्पूर्ण सीपत क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प तथा शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन से यह सिद्ध किया है कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस वर्ष विद्यालय की मेधावी छात्रा सौम्या राजपूत ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित किया। मैत्रेय दुबे ने 97.4 प्रतिशत तथा अनुषा अग्रवाल ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इनके साथ ही अनेक विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट अंक अर्जित कर विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को प्रमाणित किया। अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में आर्यन अतलास (96.2 प्रतिशत), ऐशानी स्वाइन (95.6 प्रतिशत), शुभम अग्रवाल (95.2 प्रतिशत), लोपिता प्रधान (94.6 प्रतिशत), दिव्यांशी साहू (94.4 प्रतिशत), समृद्धि गुप्ता (94.4 प्रतिशत), परीना गुजराल (94 प्रतिशत), गीतिशा साहू (93.8 प्रतिशत), शांभवी गुप्ता (93 प्रतिशत), आदित्य यादव (92.8 प्रतिशत), आदित्य कुमार (92.8 प्रतिशत), हिया कुमावत (92.2 प्रतिशत), अनय सोनी (92.2 प्रतिशत), दीपांशु राय (91.8 प्रतिशत), नूपुर कश्यप (91.8 प्रतिशत), समृद्धि पटेल (91 प्रतिशत), मनीष कुमार देवांगन (90.4 प्रतिशत), काव्यांश दीक्षित (90 प्रतिशत) तथा आर्ची अग्रवाल (90 प्रतिशत)।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शलभ निगम ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कठिन साधना, शिक्षकों के परिश्रमपूर्ण मार्गदर्शन तथा विद्यालय में स्थापित अनुशासित शिक्षण प्रणाली का परिणाम है। यह उपलब्धि केवल बाल भारती विद्यालय ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण सीपत क्षेत्र के लिए भी गौरव और प्रेरणा का स्रोत है।



