
सीपत (हिमांशु गुप्ता)। बुधवार शाम करीब 4:30 बजे सीपत थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

सूचना देने वाले संतराम गोंड उम्र 29 वर्ष ने बताया कि उसकी बेटी कुमारी भगवती घर के पास खेल रही थी। उसी दौरान उनके ही खेत से लगे सुखरी तालाब में गिरकर डूब गई। पड़ोसी भतीजे आर्यन ने सबसे पहले बच्ची को तालाब में पानी के ऊपर उफनते देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी। परिजन बच्ची को आनन-फानन में इलाज के लिए सीपत अस्पताल ले गए, जहां नर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सीपत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सूचक का घर और तालाब दोनों एक ही बाड़ी में स्थित हैं। बच्ची खेलते-खेलते अनजाने में तालाब तक पहुंच गई, जिससे यह हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



