छत्तीसगढ़

पर्यावरण को संतुलित बनाने हर शुभ कार्य में पौधे भेंट करना और लगाना अपनी आदतों में लाएं : टीआई सतपथी

पुलिसकर्मियों ने हाथ में पौधे लेकर सुरक्षा के लिए संकल्प, एक-एक पौधे लगाने सभी से किया आह्रान

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। प्रकृति में संतुलन तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को सीपत थाना परिसर में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसमे बड़ी संख्या में फलदार व छायादार पौधे रोपे गए।
टीआई गोपाल सतपथी का मानना है कि यदि समाज के प्रत्येक वर्ग को पर्यावरण के प्रति सजग किया जाए, तो एक बड़ा परिवर्तन संभव है। थाना प्रभारी ने कहा कि लोग प्लास्टिक के दुष्परिणामों को समझें और उसके उपयोग से परहेज करें। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण को सबसे अधिक नुकसान पहुँचाने वाले कारकों में से एक है। यदि हम इसका उपयोग कम करें और वैकल्पिक साधनों को अपनाएं, तो हम अपने पर्यावरण को बचाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।


थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने कहा कि सिर्फ पेड़ लगाना ही नही बल्कि उसका संरक्षण व देखभाल भी हमारी जिम्मेदारी है। आगे कहा कि सभी को अपने जन्मदिन या किसी शुभ अवसर पर पेड़ लगाना और किसी को उपहार में अन्य सामाग्री के स्थान पर उन्हें उपहार स्वरूप पौधे भेंट करना अपने नेचर में लाना होगा। ऐसा करने से आप अपने अंदर एक आत्मीय शांति की अनुभूति प्राप्त करेंगे। उन्होंने सभी को कम से कम एक पेड़ लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लेने आह्रान किया। टीआई श्री सतपथी ने ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण करने अपील की।
इस दौरान एएसआई शिव बख्शाल , धर्मेंद्र यादव , कमल फूल साहू , प्रधान आरक्षक , जेएस मरकाम , जयपाल बंजारे , सुबन्ध साय मरकाम , परमेश्वर ठाकुर , भगत सिंह मरकाम , कौशल प्रसाद वस्त्रकार , आरक्षक प्रकाश जगत , जेएस बंजारे , राजेन्द्र साहू , सुभाष मरावी, लक्ष्मण चंद्रा , मनहरण ठाकुर , प्रियंका मिश्रा, ज्योति जगत सहित सभी आरक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button