छत्तीसगढ़

सरपंच को टंगिया लेकर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी पर एफआईआर दर्ज

सीपत। ग्राम पोड़ी के सरपंच सूर्यप्रकाश शेष पर गांव के ही एक व्यक्ति ने टंगिया लेकर हमला करने की धमकी दी और गाली-गलौज किया। घटना 19 जून की सुबह लगभग 8:30 बजे की है, जब सरपंच किसी कार्य से बाहर जा रहे थे।
सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी भुरू रोहिदास पिता नंदकुमार रोहिदास अचानक सरपंच के सामने टंगिया लेकर पहुंचा और उन्हें अशब्द कहने लगा। जब सरपंच ने गाली देने से मना किया, तो आरोपी ने उल्टा आरोप लगाते हुए कहा कि तुम ही मुझे पकड़वाने पुलिस बुलाए थे और इसी बात पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। घटना के बाद सरपंच की तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते वे इलाज के लिए उसी दिन बिलासपुर रवाना हो गए। इसके पश्चात 20 जून को वे सीपत थाने पहुंचे और आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 296 , 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मामले की जांच जारी है। ग्रामीणों ने इस तरह की घटनाओं पर चिंता जताई है और प्रशासन से मांग की है कि सरपंचों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं।

Related Articles

Back to top button