एनटीपीसी मजदूर महासंघ का चुनाव सम्पन्न, सीपत के आशाराम पटेल बने संगठन सचिव
कर्मचारियों में खुशी की लहर

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। एनटीपीसी ऑल इंडिया बीएमएस का राष्ट्रीय अधिवेशन 21-22 जून 2025 को तेलंगाना के रामागुंडम में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
इस अहम अधिवेशन में देश के 18 एनटीपीसी प्रोजेक्ट्स से लगभग 150 कर्मचारी प्रतिनिधि शामिल हुए। गौरव की बात यह रही कि सीपत एनटीपीसी से सबसे अधिक सात प्रतिनिधियों ने भाग लेकर प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय मंच पर विशेष पहचान दिलाई।इस अधिवेशन में एनटीपीसी मजदूर महासंघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव भी सम्पन्न हुआ, जिसमें एनटीपीसी कोरबा से सुरेंद्र कुमार राठौर अध्यक्ष, तालचर कविता से विरेंद्र कानूनगो महामंत्री, एवं सीपत एनटीपीसी से आशाराम पटेल को संगठन मंत्री के रूप में चुना गया।
श्री आशाराम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से सीपत परिसर में उत्साह की लहर दौड़ गई। सोमवार को यूनियन कार्यालय सीपत में आशाराम पटेल का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनिट के उपाध्यक्ष उमेश साहू ने की। इस अवसर पर यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने फूल मालाओं व शुभकामनाओं के साथ आशाराम जी को बधाई दी।
आशाराम पटेल ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह सिर्फ मेरी नहीं, सीपत के हर श्रमिक की जीत है। मैं केंद्रीय संगठन में रहते हुए मजदूर हितों की आवाज बुलंद करूंगा और स्थानीय समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सर्वानिवृत्त कर्मचारी श्री आरके. साहू , यूनिट अध्यक्ष देवप्रताप टंडन, महामंत्री विनोद मंजारे , उपाध्यक्ष उमेश साहू , टीबी गबेल, रजनीश बनर्जी, राजेंद्र गोस्वामी, सुशील यादव, नरसिंह पटेल , प्रफुल्ल राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह अधिवेशन हमारे केंद्रीय प्रतिनिधि एवं पीएफ बोर्ड के ट्रस्टी एस. मल्लेशम (हैदराबाद) और अतिरिक्त केंद्रीय प्रतिनिधि रामनाथ गणेश (भोपाल) की देखरेख में सम्पन्न हुआ। समापन सत्र में सभी प्रतिनिधियों को नई कार्यकारिणी के लिए शुभकामनाएं दी।


